फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके शिअद नेता को पार्टी से निकाला, सुखबीर बादल ने क्यों लिया बड़ा एक्शन?

Tue, 30 Sep 2025 07:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पूर्व मंत्री के बेटे वरिष्ठ अकाली नेता जगदीप सिंह चीमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : twitter @officeofssbadal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पूर्व मंत्री के बेटे वरिष्ठ अकाली नेता जगदीप सिंह चीमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। डॉ. दलजीत ने बताया कि जगदीप के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। 

विज्ञापन


इस विषय पर पार्टी के आला नेताओं से चर्चा की गई जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। जगदीप सिंह चीमा पार्टी के महासचिव थे और उन्होंने फतेहगढ़ साहिब से साल 2022 व अमलोह से साल 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों बार वह चुनाव हार गए थे। उन्होंने जत्थेदारों को हटाने के फैसले का भी विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें