फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Special Train: रेल यात्रियों नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, लुधियाना से चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये है टाइमिंग

Tue, 30 Sep 2025 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

उत्तर रेलवे ने आने वाले त्योहारों के चलते लुधियाना-बांद्रा टर्मिनल के बीच फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (09097/09098) चलाने की घोषणा की है, जो अप और डाउन के कुल 18 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
लुधियाना रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में पंजाब में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोग अपने घर पर त्योहार की खुशियां परिवार के साथ मनाने की योजना बना रहे हैं। अपने गृह राज्य जाने के लिए रेल यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी नहीं होगी।  

विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने आने वाले त्योहारों के चलते लुधियाना-बांद्रा टर्मिनल के बीच फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (09097/09098) चलाने की घोषणा की है, जो अप और डाउन के कुल 18 फेरे लगाएगी। यह फैसला त्योहारों के दिनों में अपने गृह राज्यों को वापस लौटने वाले प्रवासियों के सुविधाजनक आवागमन और अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए लिया गया है।

ये ट्रेन 7 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को लुधियाना से सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करके 30 घंटे के बाद सुबह 10:20 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी और 5 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनल से रात्रि 21:50 बजे प्रस्थान करके 26 घंटे बाद रात्रि 00:30 बजे वापस लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों को अंबाला कैंट, पानीपत, नई दिल्ली, मथुरा, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशन से चढ़ने व उतरने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें