सीएम भगवंत मान ने कहा कि शहीद जोड़ मेला के दाैरान 21 छोटी-बड़ी पार्किंग सुविधा का इंतजाम किया जाएगा। मेले के दाैरान 60 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी। मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए प्राइवेट कंपनियां को टेंपरेरी टावर लगाने के लिए कहा गया है।
श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर तक शहीद जोड़ मेला लगेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी। सीएम ने श्री फतेहगढ़ साहिब को नो वीआईपी जोन घोषित किया। मान ने कहा कि मेले में सुरक्षा के लिए 3300 से अधिक पुलिस कर्मचारी लगेंगे। 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। छह ड्रोन से नजर रखी जाएगी। 200 शटल बस और 100 से ज्यादा ई-रिक्शा की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
मान ने कहा कि 21 छोटी-बड़ी पार्किंग सुविधा का इंतजाम किया जाएगा। मेले के दाैरान 60 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी। मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए प्राइवेट कंपनियां को टेंपरेरी टावर लगाने के लिए कहा गया है।
एक पुलिस इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, इसका नंबर 0176 323 2838 रहेगा। मान ने कहा कि एसजीपीसी ने इस संदर्भ में अभी कोई संपर्क नहीं किया है लेकिन एसजीपीसी को किसी तरह की मदद की आवश्यकता होगी तो सरकार तैयार है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। मान ने बताया कि गूगल से तालमेल किया गया है। पार्किंग और फतेहगढ़ साहिब जाने वाले रास्तों में जाम की स्थिति से गूगल संगत को अवगत करवाएगा।