फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एजेंट ने दिया धोखा... ताजिकिस्तान में फंसे 7 पंजाबी लौटे, दिल्ली एयरपोर्ट से अपने गृह जिले हुए रवाना

Tue, 28 Oct 2025 01:43 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इन युवकों की सुरक्षित वतन वापसी की जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय ने इन युवकों और भारतीय दूतावास के साथ संपर्क बनाए रखा, जिससे उनकी वापसी संभव हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के लिए ठग के झांसे में आकर ताजिकिस्तान में फंसे पंजाब के सात युवक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। सोमवार को ये युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वे गृह जिले रोपड़ (रूपनगर) के लिए रवाना हुए। युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


इन युवकों की सुरक्षित वतन वापसी की जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय ने इन युवकों और भारतीय दूतावास के साथ संपर्क बनाए रखा, जिससे उनकी वापसी संभव हुई।

वापस लौटे युवकों में से एक हरविंदर सिंह बैंस ने बताया कि रोपड़ के एक एजेंट ने उन्हें ताजिकिस्तान में ड्राइवर की नौकरी का वादा किया था, लेकिन वहां उन्हें मजदूरी का काम करने के लिए मजबूर किया गया। सितंबर में ताजिकिस्तान जाने के लिए उन्होंने 1.5 लाख रुपये खर्च किए थे। वहां उन्हें खराब परिस्थितियों में रहना पड़ा और मेहनती काम के बावजूद वेतन नहीं मिला। वापस लौटने वाले युवकों में हरविंदर सिंह बैंस, अवतार सिंह, मनजीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह और हरविंदर सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें