फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मान मोहाली में फहराएंगे तिरंगा: फरीदकोट में लिखे अलगाववादी नारे, आतंकी पन्नू के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 10:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान को झंडा फहराना था। इससे पहले ही कार्यक्रम स्थल और रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। अब सीएम का कार्यक्रम मोहाली में होगा।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पुलिस की एक बड़ी चूक सामने आई। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम के अलावा रेलवे स्टेशन के आस-पास सिख फॉर जस्टिस की तरफ से खालिस्तान के नारे लिखे गए और खालिस्तान झंडा भी लगाया गया। फरीदकोट में नेहरू स्टेडियम के खालिस्तानी झंडा लगाकर नारे लिखने के मामले में पुलिस ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत अज्ञात के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




वहीं, गणतंत्र दिवस पर उनके प्रशासनिक कार्यक्रम में भी फेरबदल किया गया है। सीएम मान पहले 26 जनवरी को फरीदकोट में ध्वजारोहण करने वाले थे। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम को रद्द कर बीते रोज तक कार्यक्रम को पटियाला में तबदील करने की रूपरेखा खींची गई थी, लेकिन सीएम की सुरक्षा को देखते हुए दूसरी बार कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए मोहाली में ध्वजारोहण कार्यक्रम तय किया गया है। प्रोटोकॉल के जॉइंट सेक्रेटरी तेजदीप सिंह सैनी के नए आदेश के मुताबिक सीएम मान जिला एसएएस नगर में और अब उनकी जगह फरीदकोट में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ध्वजारोहण कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीरवार सुबह सीएम मान पर हमला कराने की धमकी दी। पन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया। पन्नू ने अपने वीडियो में कहा कि जिस प्रकार पूर्व सीएम बेअंत सिंह पर जानलेवा हमला कराया गया था, उसकी प्रकार सीएम मान पर हमले को अंजाम दिया जाएगा। वहीं, वीरवार सुबह एक और घटना सामने आई है, गणतंत्र दिवस समारोह वाली जगह नेहरू स्टेडियम समेत रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी झंडे लगाकर दीवारों पर नारे लिखे मिले, जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इन नारों को साफ करवाया। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है और इस संबंध में केस दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जहां पर यह नारे लिखे गए हैं और झंडा लगाया गया है। यह जगह कार्यक्रम स्थल से काफी दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें