फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कुपवाड़ा में अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह शहीद, सीएम भगवंत मान ने परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं

Thu, 23 Jan 2025 09:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम।
विज्ञापन
अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान मानसा के गांव अकलियां का अग्निवीर नौजवान लवप्रीत बलिदान हो गया। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और अभी शादी भी नहीं हुई थी। लवप्रीत के बलिदान होने की सूचना से गांव में शोक की लहर है और परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करने के लिए ग्रामीण उनके घर पहुंच रहे हैं। बलिदानी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचने की उम्मीद है।

गांव अकलियां के 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह 99 मीडियम रेजिमेंट यूनिट में तैनात था और दो साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले लवप्रीत ने माता-पिता से बातचीत कर थी और उन्होंने अपनी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी और घर परिवार के बारे में हाल-चाल पूछा था। बुधवार दोपहर 3 बजे कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। इसी दौरान लवप्रीत सिंह को गोली लग गई। इसके बाद सेना के जवान उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। सरपंच जसवीर सिंह ने दुख व्यक्त करते कहा कि चार साल की सीमित अवधि वाली इस योजना में भर्ती किए गए जवानों को भी अन्य सैनिकों के समान सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम। मुसीबत के इस वक्त में पंजाब सरकार परिवार के साथ है और वादे के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी। हमारे लिए हमारे जवान हमारा मान हैं, चाहे वो अग्निवीर ही क्यों न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें