फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में स्कूल बंद: भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ का खतरा... उफान पर सतलुज, ब्यास और रावी, आठ जिलों में अलर्ट

Tue, 26 Aug 2025 08:49 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने राज्य में सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला सूबे में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए लिया गया है। 
विज्ञापन
पंजाब में तीन दिन स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बारिश और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सूबे में भारी बारिश के चलते सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में पूरे पंजाब में अगले तीन दिन स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ के हालात और बारिश के अलर्ट के चलते तीन दिन के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


पंजाब में मूसलाधार बारिश के कारण बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। इस वजह से पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पठानकोट में नहर में बहे चाची-भतीजा: महिला की मिली लाश, मासूम की तलाश जारी, सेना ने रेस्क्यू किए कई लोग
विज्ञापन

 

पानी का बहाव बढ़ने के खतरे को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

फाजिल्का की डीसी अमरप्रीत कौर संधू ने जिले से गुजरने वाली क्रीक के पार के गांवों के लोगों को सचेत किया है कि हुसैनीवाला हेडवर्क्स से 2,20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह निकासी 26 अगस्त 2025 को दोपहर दो बजे की है। इससे फाजिल्का में आने वाले समय में दरिया का पानी और बढ़ेगा।उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तैनात हैं। उन्होंने अपील की कि खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। प्रशासन ने 5 राहत केंद्र भी बनाए हैं। उन्होंने बताया कि भले ही गांवों के आबादी वाले हिस्सों में पानी नहीं है और पानी गांवों के चारों ओर है। लोगों और खासकर बच्चों को दरिया के पानी से दूर रहने की अपील की गई है। जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 01638-262153 है। लोग किसी भी जानकारी या मदद के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की टीमें सभी प्रभावित गांवों में सक्रिय हैं। लोगों को राशन, कैटल फीड बांटी जा रही है। पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित रखने के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की टीमें गांवों में सक्रिय हैं। लगातार पानी के सैंपल लेकर जांचे जा रहे हैं ताकि पानी से कोई बीमारी फैलने का डर न रहे। विभाग की टीमें लोगों को साफ पानी की पहचान और उबाल कर पीने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पशु पालन विभाग की टीमें भी गांवों में सक्रिय हैं। एडीसी डॉ. मंजीत कौर, एसडीएम वीरपाल कौर समेत सभी अधिकारी राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रभावित गांवों को सेक्टरों में बांटकर राहत कार्यों की बारीकी से निगरानी के लिए सेक्टर अफसर लगाए गए हैं। डीसी ने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

विज्ञापन

बाढ़ का असर, शिअद ने स्थगित की फतेह रैली

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब में बाढ़ से बिगड़ती स्थित के मद्देनजर 31 अगस्त को मोगा में होने वाली पार्टी की फतेह रैली को स्थगित करने की घोषणा की है। शिअद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ित लोगों की सहायता करने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित इलाकों में मदद, डीजल, प्लास्टिक पाइप, ट्रैक्टर, खाने के पैकेट और चारा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐसे समय में अपने परिवार के साथ चेन्नई घूम रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार से बाढ़ प्रभावितों को तत्काल अंतरिम मुआवजा जारी करने और समय पर राहत प्रदान करने की भी मांग की है। उनके अनुसार लोगों की मदद के लिए अकाली कार्यकर्ताओं की टीमें मैदान में उतरी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें