सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने पर फंसे प्रवासी परिवार किया रेस्क्यू
इधर पंजाब के मोगा में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने एक टापू में रह रहे प्रवासी परिवार वहीं फंस गए। चार से पांच परिवार यहां सब्जी की खेती और पशुपालन कर जीवन-यापन करते हैं। इन लोगों को सरकारी बोट के मदद से रेस्क्यू किया गया। पानी का बहाव इतना तेज है कि पशुओं को भी नाव की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर लाया गया। प्रवासियों का कहना है कि वो पिछले कई साल से अपने परिवार के साथ सतलुज नदी के अंदर एक ऊंची टापू जैसी जगह पर सब्जी लगाते हैं तो कुछ परिवार पशुओं की पालन करके दूध बेचकर अपने गुजारा करते हैं।