स्कूल परिसर में निकाली गई इस रैली के दौरान बच्चे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े। नन्हे विद्यार्थियों ने लोगों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए दिवाली पर पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग के नन्हे बच्चों ने दिवाली के त्योहार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। इस मौके पर स्कूल की ओर से 'पटाखों को कहें ना, हरित दिवाली मनाएं' थीम पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में निकाली गई इस रैली के दौरान बच्चे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े। नन्हे विद्यार्थियों ने लोगों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए दिवाली पर पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील की। बच्चों ने संदेश दिया कि त्योहार की खुशियां मनाने के लिए पटाखे जलाना जरूरी नहीं है। दीप जलाकर, परिवार के साथ समय बिताकर और प्रकृति का ख्याल रखकर भी दिवाली को यादगार बनाया जा सकता है।
रैली के साथ ही स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर स्कूल के गलियारों को सजाया। इन रंगोलियों में बच्चों की कल्पनाशीलता और दिवाली की पारंपरिक झलक देखने को मिली। रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सजी रंगोलियों ने पूरे परिसर को उत्सवी माहौल से भर दिया।
विज्ञापन
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। स्कूल की प्रिंसिपल रेव. सिस्टर वेनिटा जोसेफ और हेडमिस्ट्रेस रेव. सिस्टर अलविना के मार्गदर्शन में पूरी गतिविधि आयोजित की गई। उन्होंने बच्चों को प्रकृति की रक्षा करने और त्योहारों को जिम्मेदारी के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि दिवाली का असली अर्थ रोशनी, खुशियां और प्रेम बांटना है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना भी इस त्योहार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा सकता है।