अभियान के तहत चंडीगढ़ के युवाओं को शहर की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव देने का अवसर मिलेगा। युवा जनहित के मुद्दों पर काम करने के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका भी निभा सकेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने युवाओं को राजनीति से जोड़ने और उन्हें राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने के उद्देश्य से ‘जेन-जी इन पॉलिटिक्स’ अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने इस अभियान को सेक्टर 3 के प्रदेश पार्टी कार्यालय में लॉन्च किया।
जरनैल सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करना, उनकी सोच और विचारों को मंच देना तथा उन्हें नेतृत्व करने के अवसर उपलब्ध करवाना है। पार्टी का मानना है कि देश की बड़ी युवा आबादी के बावजूद संसद और विधानसभा में युवाओं का प्रतिनिधित्व सीमित है। ऐसे में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है।
विज्ञापन
अभियान के तहत चंडीगढ़ के युवाओं को शहर की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव देने का अवसर मिलेगा। युवा जनहित के मुद्दों पर काम करने के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका भी निभा सकेंगे। इसके माध्यम से उन्हें चुनाव लड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
पार्टी की इस पहल का संदेश है कि युवा शक्ति को राजनीति से जोड़कर चंडीगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति को नई सोच, नई ऊर्जा और नई दिशा दी जाए। इस मौके पर पार्टी के नेताओं में प्रेम गर्ग, दीपा दुबे, ओमकार सिंह औलख, योगेश ढींगरा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।