फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'AAP सरकार को गिराने की कोशिश': पंजाब की विधायक बोलीं- हरियाणा सीएम ने दिया ऑफर, हर मांग पूरी करेंगे

Thu, 12 Feb 2026 10:09 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की आम आदमी पार्टी की महिला विधायक ने आरोप लगाया है कि आप सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। विधायक ने कहा कि हरियाणा के सीएम ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भाजपा की टिकट देने और बंद कमरे में बैठक का ऑफर का आरोप लगाया है। वीरवार को प्रेसवार्ता में भराज ने दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया और कहा गया कि उनकी हर मांग पूरी की जाएगी। भराज ने आरोप लगाया कि भाजपा देशभर में चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी एकजुट है और 2027 के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी मेरी चिंता छोड़ अपने राज्य पर ध्यान दें।

विज्ञापन


आप के पंजाब स्टेट मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पहले भी विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन सफल नहीं हुई। पन्नू ने कहा कि पंजाब का कोई विधायक बिकाऊ नहीं है और भाजपा को आप मॉडल से सीख लेनी चाहिए।

भाजपा का पलटवार
हरियाणा सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि मुख्यमंत्री सैनी को यह जानकारी तक नहीं है कि भराज किस क्षेत्र से विधायक हैं। अत्रे ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता का ध्यान भटकाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब सरकार अपनी गारंटियां पूरी करने में विफल रही है।
विज्ञापन




सबूत पेश करें आप विधायक, वरना माफी मांगे- शर्मा
संगरूर की विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा किजब-जब आप सरकार डरती है, तब-तब नया ड्रामा खड़ा करती है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की बदहाली, नशे के मुद्दे पर पूरी तरह असफल नीति और बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर आप सरकार बेनकाब होती है, तो आप तुरंत ऑपरेशन लोटस का नया शिगूफा छोड़ देती है। यह सच्चाई नहीं, बल्कि लोगों का ध्यान भटकाने की राजनीति है। पहले भी वित्त मंत्री, पार्टी प्रधान और वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी के पास जाकर मोहाली में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसका क्या नतीजा निकला? वे सारे आरोप कहां गए? जांच रिपोर्ट कहां है? सबूत क्यों सामने नहीं आए? अब फिर आप की विधायक नरेंद्र कौर भराज ने वही आरोपों की दुकान खोल दी है। पंजाब की जनता अब केवल आरोप नहीं, ठोस सबूत मांगती है। अगर आपके पास वास्तविक तथ्य हैं तो सार्वजनिक करें। आपसे कौन मिला, कब मिला, क्या पेशकश हुई। सब कुछ सामने रखें। वरना लोगों को गुमराह करना बंद करें और माफी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें