एसकेएम ने पत्र में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा है कि 12 फवरी को किसान भवन में सुबह 11.30 बजे बैठक बुलाई गई है। इस संबंध में पहले भी आपको पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक पत्र का जवाब नहीं आया है।
पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर डटे किसानों की 14 फरवरी को मांगों को लेकर केंद्र सरकार के साथ बैठक है, लेकिन अभी तक किसान जत्थेबंदियां एकजुटता के प्रयास में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे लेकर 12 फरवरी को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई थी। इसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा को भी बुलाया गया था, ताकि दोनों मोर्चे बैठक से पहले अपनी एकजुटता दिखा सकें और आंदोलन को तेज कर सकें। अभी तक उनका जवाब नहीं आया है। यही कारण है कि अब एसकेएम ने दोबारा पत्र लिखा है।
एसकेएम ने पत्र में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा है कि 12 फवरी को किसान भवन में सुबह 11.30 बजे बैठक बुलाई गई है। इस संबंध में पहले भी आपको पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक पत्र का जवाब नहीं आया है। इसलिए जल्द ही बैठक में शामिल होने के लिए इस पत्र का जवाब दें।
विज्ञापन
किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्जा माफी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले एसकेएम ने आंदोलन में शामिल होने का एलान कर दिया था, जिसके लिए 12 फरवरी को बैठक बुलाई थी।