फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला और अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी: भारतीय गैलरी दर्शकों से भरी, पाकिस्तान में सन्नाटा, देखें Video

Wed, 21 May 2025 08:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)

सार

फिरोजपुर के हुसैनीवाला और अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर जैसे ही रिट्रीट सेरेमनी शुरू हुई, बीएसएफ जवान और पाक रेंजर्स एक-दूसरे को घूरने लगे। बड़ी संख्या में भारतीय सेरेमनी देखने पहुंचे थे, वहीं पाकिस्तान की तरफ सन्नाटा था।
विज्ञापन
हुसैनीवाला बॉर्डर पर खाली पड़ी पाक गैलरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद स्थिति सामान्य होने पर हुसैनीवाला बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी फिर से शुरू कर दी गई है। सेरेमनी के दूसरे दिन फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर भारतीय गैलरी दर्शकों से भरी रही, जबकि पाकिस्तान की गैलरी में दर्शकों की संख्या काफी कम थी। रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे लोग देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे। 

विज्ञापन


भारतीय दर्शकों ने तालियां बजाकर बीएसएफ जवानों का हौसला बढ़ाया। वहीं, बीएसएफ जवानों व पाकिस्तानी रेंजर्स जोश में दिखाई दिए। भारतीय गैलरी में बैठे दर्शकों ने भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यह सिलसिला आधे घंटे तक चला। झंडा उतारने की रस्म के दौरान सभी ने खड़े होकर झंडे को सलामी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय गैलरी में दर्शकों की भीड़। - फोटो : संवाद
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे सांसद औजला
इधर, अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी बुधवार को बड़ी संख्या में भारतीय रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे थे। इनमें दूसरे राज्यों व शहरों के लोग भी थे। वहीं सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी अटारी बॉर्डर पहुंचे थे। औजला ने अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ मुलाकात की और फिर रिट्रीट सेरेमनी देखी। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों से बातचीत की। सांसद औजल ने अब अमृतसर में फिर से सुखद माहौल है। उन्होंने सैलानियों से अपील की है कि आपका अपना अमृतसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। जरुर आएं और वाघा-बार्डर पर जवानों का हौसला बढ़ाएं।


 
बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम शुरू करने की मांग
सांसद औजला ने सेरेमनी के बाद भारत सरकार से भी मांग की कि पाकिस्तान की तरफ से आने वाली हेरोइन (ड्रग्स) और हथियार को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम को शुरू करें। क्योंकि सीमा पार से ड्रोन के जरिये ही नशा और हथियार पंजाब सीमा तक आ रहे हैं। नशे तक तकरीबन 2 लाख नौजवान अपनी जान गंवा चुके हैं और अभी भी मर रहे हैं। इसलिए इस नशे की खेप आने को भी एक्ट ऑफ वार के तहत लाया जाए और इसे नारकोटिक टेरेरिज्म घोषित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में गंभीरता से विचार करने और हल करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें