फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवनीत बिट्टू मुश्किल में फंसे: जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल पर एससी आयोग सख्त, एसएसपी संगरूर से रिपोर्ट तलब

Fri, 29 May 2026 12:41 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग के ध्यान में यह मामला आया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में सू-मोटो नोटिस लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगरूर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग के ध्यान में यह मामला आया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और वीडियो लिंक के आधार पर मामले का गंभीर नोटिस लिया गया है। इस संबंध में एसएसपी हेडक्वार्टर, संगरूर के माध्यम से जांच रिपोर्ट एक जून को सुबह नाै बजे तक आयोग के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें