फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में बारिश... मंडियों में धान भीगा, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं; आज के लिए 12 जिलों में यलो अलर्ट

Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला

सार

मंगलवार के लिए जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला व संगरूर जिले शामिल हैं। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
पटियाला की अनाज मंडी में सोमवार को बारिश के कारण धान की फसल को तिरपाल से ढकते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के अधिकतर जिलों में सोमवार को हुई बारिश की वजह से मंडियों में रखा ज्यादातर धान भीग गया। मंगलवार के लिए भी मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। वहीं इस बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से सोमवार को अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे मौसम में ठंडक भी महसूस होने लगी है। 

विज्ञापन


सूबे में सोमवार को सबसे अधिक 28.1 डिग्री अधिकतम फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 22.7 डिग्री, लुधियाना का 25.6 डिग्री, पटियाला का 25.2 डिग्री, पठानकोट का 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 17.5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

मोहाली में सबसे ज्यादा बारिश
सोमवार को मोहाली में सबसे ज्यादा 32.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 14.0 एमएम, पटियाला में 5.8 एमएम, बठिंडा में 6.0 एमएम, रूपनगर में 3.5 एमएम, अमृतसर में 3.0 एमएम और लुधियाना में 2.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई। मंगलवार के लिए जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला व संगरूर जिले शामिल हैं। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाश में बिजली गरजने के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें