फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चुनाव तारीखों को लेकर पीयू बचाओ मोर्चा का प्रदर्शन; विश्वविद्यालय ने कल होने वाली परीक्षाएं स्थगित की

Tue, 25 Nov 2025 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

कुलपति ने विद्यार्थियों से मिले फीडबैक का हवाला देते हुए कहा कि बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं। विद्यार्थी इस बात से चिंतित हैं कि यदि परीक्षाएं बाधित हुईं, तो इससे प्लेसमेंट, अकादमिक कैलेंडर और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र और संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीनेट चुनाव की मांग को लेकर बढ़ते हंगामे के बीच पंजाब विश्वविद्यालय ने 26 नवंबर 2025 को कैंपस के सेक्टर-14 में स्थित परीक्षा केंद्रों सीएचडी40, सीएचडी41, सीएचडी43 और सीएचडी44 और डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में स्थानांतरित होने वाले छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उधर, सीनेट चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर पीयू बचाओ मोर्चा विरोध प्रदर्शन कर रहा है। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स द्वारा प्रदर्शन करके गेट नंबर-2 बंद किया गया। पीयू बचाओ मोर्चा की ओर से पहले ही एलान किया गया था कि कल किसी भी हाल में परीक्षा नहीं होने देंगे। गेट नंबर एक और दो दोनों पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। मोर्चा ने बैरीकेडिंग को हटाने की भी घोषणा की थी। ऐसे में बुधवार को पीयू कैंपस में मौहाल तनावपूर्ण बना रहेगा।

अधिकतर विद्यार्थी देना चाहते हैं परीक्षा
कुलपति ने विद्यार्थियों से मिले फीडबैक का हवाला देते हुए कहा कि बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं। विद्यार्थी इस बात से चिंतित हैं कि यदि परीक्षाएं बाधित हुईं, तो इससे प्लेसमेंट, अकादमिक कैलेंडर और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है, जबकि विरोध का उद्देश्य भी उनके लिए स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें