फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब की लापरवाही: 5वीं कक्षा के प्रमाण पत्र में जन्म तिथि गायब, टेंशन में अभिभावक

Fri, 03 Apr 2026 10:33 AM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पहली बार ऐसा हुआ है कि पांचवी कक्षा के प्रमाण पत्र पर विद्यार्थियों की जन्म तिथि का कॉलम ही नहीं है।  
विज्ञापन
पांचवी कक्षा की मार्कशीट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवीं कक्षा के प्रमाण पत्र की छपाई में एक बड़ी लापरवाही की है। 2026 के पांचवीं कक्षा के बोर्ड नतीजों के लिए भेजे गए प्रमाण पत्रों में विद्यार्थियों की जन्म तिथि का कॉलम ही गायब है। इससे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


यह प्रमाण पत्र अपर प्राइमरी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए अनिवार्य रूप से जमा किए जाने होते हैं, जहां छात्रों को अपनी जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में इस प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करना पड़ता है।

बी एड फ्रंट के प्रधान अमनदीप सिंह ने इस पर आरोप लगाया कि यह विभाग की बड़ी लापरवाही है, खासकर जब कि छठी कक्षा के दाखिले की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। अमनदीप सिंह ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग से इस गलती को तुरंत सुधारने और विद्यार्थियों के लिए नए प्रमाण पत्र छपवाकर भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा भविष्य में बच्चों और उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए जल्द ही इस गलती को ठीक किया जाए।
विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन अफसर मंजीत सिंह ग्रेवाल के साथ एक बैठक की गई, जिसमें अमनदीप सिंह, अपर अपार सिंह, इंदरजीत सिंह मुल्लांपुर, अवतार सिंह, नरिंदर सिंह, बाबू लाल, संदीप सिंह और इंदरजीत सिंह सराभा (सभी अध्यापक) विशेष तौर पर मौजूद थे। बैठक के बाद बीपीइओ मंजीत सिंह ग्रेवाल ने भरोसा दिलाया कि वह जिला प्राइमरी शिक्षा अफसर डिंपल मदान को इस समस्या से अवगत करवा देंगे और जल्द इसका समाधान करेंगे।

अब देखना यह है कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग इस गंभीर लापरवाही को कब तक सुधारता है और विद्यार्थियों के लिए सही प्रमाण पत्र भेजता है ताकि उनकी दाखिला प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें