पंजाब पुलिस में 3298 हवलदारों की भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। विभाग ने भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थियों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 1 जुलाई से विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने मार्च 2026 में हवलदार भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। भर्ती के तहत जिला कैडर में 2522 और आर्म्ड कैडर में 776 पद भरे जाएंगे। शुरुआत में आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 मई कर दिया गया था।
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजाब पुलिस को बड़ी संख्या में नए हवलदार मिलेंगे, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।