फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda Accident: बठिंडा-मानसा रोड पर ट्रैक्टर से टकराई कार, महिला थाना मानसा की एसएचओ की मौत

Tue, 16 Jun 2026 09:43 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

इंस्पेक्टर बेअंत कौर वर्तमान में महिला पुलिस थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थीं। वह मूल रूप से गांव जंगीराना की रहने वाली थीं और उनका विवाह गांव मैसरखाना में हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
मृतका इंस्पेक्टर बेअंत कौर - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा-मानसा रोड पर गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के नजदीक मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महिला थाना मानसा की एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर बेअंत कौर अपनी कार से ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान गुरुद्वारा तित्तरसार साहिब के पास उनकी कार की भूसे (तूड़ी) से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंस्पेक्टर बेअंत कौर वर्तमान में महिला पुलिस थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थीं। वह मूल रूप से गांव जंगीराना की रहने वाली थीं और उनका विवाह गांव मैसरखाना में हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना मोड़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बेअंत कौर के निधन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें