फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस का 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार शुरू: डीजीपी बोले- गैंगस्टर नहीं बचेंगे, दो हजार से ज्यादा टीमें जुटीं

Tue, 20 Jan 2026 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी गाैरव यादव ने पंजाब के गैंगस्टर्स को चेतावनी दी कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। गैंगस्टर्स के खिलाफ एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की गई। 9394 693 946 नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों या उनके गुर्गों से जुड़ी जानकारी दे सकता है। 
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते डीजीपी गाैरव यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार शुरू हो गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस की 2000 से अधिक टीमें और करीब 12 हजार अफसर व कर्मचारी इस अभियान में जुटे हुए हैं। 72 घंटे तक ऑपरेशन चलेगा और गैंगस्टर पकड़े जाएंगे। 
विज्ञापन


डीजीपी ने चेतावनी दी कि पंजाब और पंजाब से बाहर बैठे किसी भी गैंगस्टर को छोड़ा नहीं जाएगा। गैंगस्टर्स के खिलाफ एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की गई। 9394 693 946 नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों या उनके गुर्गों से जुड़ी जानकारी दे सकता है। 

वहीं बाहर बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 'आफ्टेक' नाम से एक नया सेल शुरू किया गया है। डीजीपी ने बताया कि बाहर 60 गैंगस्टर बैठे हैं, यह सेल इन्हें भारत वापस लाने के लिए लीगल टूल इस्तेमाल करेगा। इनमें से 23 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जा चुका है। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत अभी तक 31 527 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 42 हजार 251 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। डीजीपी ने कहा कि यह वार ऑन गैंगस्टर है अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इन गैंगस्टरों का साथ देने वाले भी सावधान हो जाएं। वहीं अवैध रूप से पासपोर्ट बनाने वाले ट्रैवल एजेंटों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें