पंजाब पुलिस का दावा, निजी दस्तावेज देने के लिए उकसा रहे लोग
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने दावा है कि पुलिस को शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग, एक विशेष राजनीतिक पार्टी से होने का दावा करते हुए न केवल लोगों का निजी डेटा एकत्र कर रहे हैं बल्कि उनके सरकारी कार्य करवाने के लिए उनसे कमीशन के रूप में पैसे भी वसूल रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ नागरिकों ने यह भी शिकायत की है कि ऐसे व्यक्तियों ने स्वयं को एक खास राजनीतिक पार्टी से जुड़ा बताकर उनसे संपर्क किया और बहला-फुसलाकर उनके बैंक खाता नंबर ले लिए, जिसके बाद उनके बैंक खातों से सारे पैसे निकाल लिए गए। ऐसी सभी शिकायतों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे समाज-विरोधी तत्वों से दूर रहें और किसी को भी अपना निजी डेटा न दें क्योंकि इसका दुरुपयोग हो सकता है। लोगों को अपना सरकारी काम करवाने के लिए ऐसे किसी भी अवैध व्यक्तियों के पास नहीं जाना चाहिए। लोगों से अपील की जाती है कि यदि उनके क्षेत्र में ऐसे कोई अवैध कैंप लगाए गए हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।