जालंधर में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पंजाब भाजपा की तरफ से शुक्रवार को पंजाब भर में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जालंधर के श्री राम चौक में भाजपा द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जहां पर भाजपा कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिलाअध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद पंजाब भाजपा ने सोचा है कि पंजाब के सभी विधानसभा सीटों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता रुकेगा नहीं और तीखा प्रदर्शन करता हुआ संघर्ष करता हुआ दिखाई देगा।