नंगल डैम पर डटे हैं आप कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को नंगल स्थित भाखड़ा डैम पर पहुंचे थे और हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का विरोध जताया था। सीएम मान ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारी रोजाना पंजाब के पानी पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उनको अपने इरादे में बिल्कुल सफल नहीं होने दूंगा।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में वायुसेना की वर्दी में युवक: खुले मैदान में कर रहा था नशा, पुलिस और एयरफोर्स पहुंची, सच जान चौंक गए अधिकारी
मान ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी आड़े हाथ लिया। मान ने कहा कि मनोहर लाल भी पानी के मुद्दो को अपनी इज्जत का सवाल बनाए बैठे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि 8 दिनों में हरियाणा इस पानी से कौन सी खेती कर लेगा, जबकि पंजाब उनके जरूर मुताबिक पीने का पानी छोड़ रहा है।