फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवा में आप की चुनावी बिसात: कर्मजीत अनमोल को विधानसभा चुनाव के रण में उतारने की तैयारी, बदलेगी चीमा की सीट!

Tue, 10 Nov 2026 01:10 PM IST
Sharukh Khan सुशील कुमार, संवाद, सुनाम

सार

आम आदमी पार्टी ने मालवा में चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कर्मजीत अनमोल को चुनावी रण में उतारने की तैयारी है। चीमा की सीट बदल सकती है। तीन आरक्षित सीटों पर फेरबदल की चर्चा है।
विज्ञापन
पंजाब चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी ने मालवा की तीन आरक्षित सीटों पर सियासी समीकरण साधने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के भीतर संभावित उम्मीदवारों और चुनाव क्षेत्रों में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन


इन चर्चाओं के केंद्र में पंजाबी अभिनेता एवं आप नेता कर्मजीत अनमोल हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने की अटकलों के बीच दिड़बा, बुढलाडा और नाभा सीटों पर संभावित फेरबदल की चर्चा हो रही है। इस कवायद को मौजूदा विधायकों के खिलाफ संभावित सत्ता विरोधी रुझान और नए चेहरों के जरिये चुनावी समीकरण साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
Trending Videos

कर्मजीत अनमोल का पैतृक गांव गंदुआं दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस कारण दिड़बा को उनके संभावित चुनाव क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, यहां से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा लगातार दो विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 
 

चीमा भी अगला चुनाव दिड़बा से ही लड़ने की बात कह चुके हैं। ऐसे में अनमोल को इस सीट से उतारने की स्थिति में चीमा का हलका बदले जाने की अटकलें हैं। नाभा भी इस संभावित फेरबदल का केंद्र बन रहा है।

बुढलाडा से नाभा तक नए समीकरणों पर नजर
चर्चा केवल दिड़बा तक सीमित नहीं है। बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वहीं, नाभा से मौजूदा विधायक गुरदेव सिंह देव मान हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अनमोल को नाभा से चुनाव लड़ाने का विकल्प भी देखा जा सकता है। 

 

ऐसी स्थिति में देव मान को किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से उतारने की संभावना पर भी अटकलें लग रही हैं। हालांकि, इन सीटों पर उम्मीदवारों या चुनाव क्षेत्र में बदलाव को लेकर पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उधर, कर्मजीत अनमोल ने चुनाव लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा कि वह खुद इन चर्चाओं से हैरान हैं। फिलहाल अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से चर्चा में अनमोल
कर्मजीत अनमोल 2024 के लोकसभा चुनाव में फरीदकोट से आप के उम्मीदवार थे। उन्हें 228009 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने 298062 वोट लेकर जीत दर्ज की थी। अनमोल कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवारों से आगे रहे थे। उनके इस प्रदर्शन और अभिनेता के रूप में लोकप्रियता को विधानसभा चुनाव में उनकी संभावित दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें