फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: अमृतपाल का तीन घंटे का दौरा, नए गठबंधन की तैयारी; बदले सियासी समीकरण, बसपा का एक विधायक

Tue, 24 Nov 2026 03:56 PM IST
Sharukh Khan राजीव शर्मा, अमर उजाला, फरीदकोट

सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा, अकाली दल वारिस पंजाब दे और शिअद पुनर सुरजीत का गठजोड़ संभव है। फरीदकोट में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष करीमपुरी की पुनर सुरजीत के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलाकात की। अमृतपाल के तीन घंटे के दौरे के बाद सियासी समीकरण बदल गए हैं।
विज्ञापन
Punjab Election 2027 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता और सांसद अमृतपाल सिंह लंबे समय बाद अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव पहुंचे थे लेकिन उनके इस तीन घंटे के दौरे के बाद सूबे में नए सियासी समीकरण बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा), शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे और शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के बीच गठबंधन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस संभावित सियासी गठजोड़ के मद्देनजर तीनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। 
Trending Videos

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने भी इसके संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि इस गठबंधन का मुख्य मकसद सूबे के पंथक और दलित मतदाताओं को साधना है। दरअसल, वारिस पंजाब दे के फरीदकोट और खडूर साहिब संसदीय क्षेत्रों से दो सांसद हैं। 

 

इस दल का सबसे मजबूत प्रभाव माझा क्षेत्र में माना जाता है लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन मालवा में भी अपना आधार बढ़ाने में जुटा है। तरनतारन, खडूर साहिब, पट्टी, खेमकरण, अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और फरीदकोट समेत कई क्षेत्रों में यह दल ग्रामीण और सिख मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है।

शिअद से अलग हुआ था पुनर सुरजीत

शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलें भी तेजी से चल रही थीं। पिछले दिनों भाजपा के शिरोमणि अकाली दल बादल गुट के साथ संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच पुनर सुरजीत के मुखिया ने ऐसा होने पर इस गठबंधन का विरोध करने का एलान किया था।

 

सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। इसी बीच रविवार देर शाम फरीदकोट में पुनर सुरजीत के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के एक साथ चुनाव मैदान में उतरने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
 

अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता अमनिंदर सिंह बन्नी ने गठबंधन के संदर्भ में इस मुलाकात की पुष्टि की है। उनके अनुसार, दोनों दलों के बीच लगभग सहमति बन चुकी है और औपचारिक एलान जल्द कर दिया जाएगा।

पंजाब में बसपा का एक विधायक

पंजाब की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रभाव फिलहाल सीमित है, हालांकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर 20 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बसपा को कुल 2,75,232 वोट मिले थे। उसका वोट प्रतिशत 1.77 रहा था और पार्टी नवांशहर सीट जीतने में सफल रही थी। डॉ. नछत्तर सिंह बसपा के एकमात्र विधायक हैं।

 
विज्ञापन

वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर बसपा ने 3,37,140 वोट हासिल किए। उसका वोट प्रतिशत बढ़कर 2.49 हो गया, लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। अब बसपा शिअद बादल गुट से अलग होकर नए गठबंधन में शामिल होने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें