फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Pb Big News: विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पास, बंद मकान से मिला शव; सीएम मान का बड़ा आरोप

Fri, 23 Oct 2026 03:57 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा के दूसरे दिन एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। पंजाब पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसकी विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा आरोप लगाया है। सीएम ने आज कहा कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे रोका गया। उन्होंने कहा कि कस्टम हेड मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं। वहीं मान के ओएसडी राजबीर घुमन आज सीबीआई के दफ्तर पहुंचे। लुधियाना में एक दूध कारोबारी का शव बंद मकान से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पढ़ें चंडीगढ़ और पंजाब की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पास
पंजाब विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ पेश प्रस्ताव पारित हो गया है। देश में पहली विधानसभा है, जिसमें एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित हुआ है। सीएम मान ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम मान का आरोप: प्रताड़ित करने के लिए दो घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठाया 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीएम मान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए दो घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठाया गया। पढ़ें पूरी खबर

जीएमसीएच-32 में सालभर चलेगी लंगर सेवा 

जीएमसीएच-32 में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को अब भोजन के लिए अस्पताल के आसपास भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल परिसर में शुक्रवार को धन गुरु रामदास लंगर सेवा की शुरुआत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

लुधियाना में बंद मकान से मिला कारोबारी का शव 
लुधियाना के गांव लादियां कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव में एक बंद मकान से 55 वर्षीय दूध कारोबारी का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पढ़ें पूरी खबर

झोटा हत्याकांड: सीबीआई ने सस्पेंड ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर की चेकिंग

परविंदर झोटा मर्डर केस की सीबीआई जांच जारी है। इसी के चलते वीरवार देर रात को सीबीआई टीम मानसा के श्मशानघाट रोड पर मौजूद मानसा मेडिकल हॉल में पहुंची। टीम ने सस्पेंड किए हुए ड्रग इंस्पेक्टर नरेश को साथ लेकर चेकिंग की। पढ़ें पूरी खबर

राजबीर घुमन की सीबीआई के सामने पेशी 
पंजाब सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन शुक्रवार को तीसरी बार सीबीआई के सामने पेश हुए। घुमन से कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

27 अक्तूबर से सजेगा हॉकी का महाकुंभ, जालंधर में जुटी टीमें

खेलों की दुनिया में पंजाब एक नया इतिहास रचने जा रहा है। 27 अक्तूबर से जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें