फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Cabinet:सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना समेत 11 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Tue, 29 Jul 2025 09:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Punjab Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मंत्रीमंडल की बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में कई प्रस्ताव चर्चा के लिए आएंगे। 
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक शुरू - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित सीएम के सरकारी आवास पर होगी। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल की बैठक में लैंड पूलिंग पॉलिसी, उद्योगों को छूट, किसानों से जुड़े मुद्दों, मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना सहित कुल 11 प्रस्ताव चर्चा के लिए एजेंडा में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों कैबिनेट बैठक में सीएम मान ने प्रदेश में नकली बीज बेचने पर नए बिल को मंजूरी दी थी, जिस पर तीन साल तक कैद और 50 लाख रुपये तक जुर्माना का प्रावधान किया गया था। इस बार भी कैबिनेट बैठक में किसानों की खेती से जुड़े कई मुद्दे जैसे नकली कीटनाशक व खेती को लेकर कुछ फैसले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को 2 अक्तूबर से प्रदेश भर में लागू करने के लिए तैयार किए गए फार्मूला पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें