फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन: किसान नेता डल्लेवाल ने किया एलान... सरकार को चेतावनी, अब क्यों भड़के अन्नदाता?

Tue, 29 Jul 2025 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में किसानों ने बड़े प्रदर्शन का एलान कर दिया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आप सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के किसान एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। किसानों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन का एलान किया है। सात अगस्त को किसान बड़ा प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ 7 अगस्त को लुधियाना में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मोर्चे ने 10 अगस्त को पानीपत, 11 अगस्त में राजस्थान, 14 अगस्त को मध्यम प्रदेश, 17 और 18 अगस्त को यूपी में प्रदर्शन का ऐलान किया।

विज्ञापन


डल्लेवाल ने कहा कि पॉलिसी के नाम पर यह लूट बर्दास्त नहीं है, इसलिए सरकार को लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस लेने पर मजबूर किया जाएगा। साथ ही 25 अगस्त को दिल्ली में जंतर मंतर पर भी उन्होंने प्रदर्शन करने का एलान किया हैं, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग के साथ मुक्त व्यापार समझौत से कृषि व डेयरी क्षेत्र को बाहर रखने की मांग को लेकर देश भर के किसान जुटेंगे। डल्लेवाल मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

डल्लेवाल ने कहा कि पहले चंडीगढ़ से किसानों को उजाड़ा गया। फिर मोहाली में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। हमारे बीच मोहाली के ऐसे किसान बैठे हैं, जिन्हें आज तक पूर्व में लागू लैंड पूलिंग पॉलिसी के लाभ नहीं मिले हैं। सेक्टर-88 में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया और उनको व्यावसायिक प्लॉट सेक्टर-91 में दिया गया है। साथ ही किसानों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर वह इस प्लॉट पर निर्माण नहीं करेंगे तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार किसानों के साथ इस तरह धक्केशाही कर रही है। अगर उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किया जाता है तो किसानों को वैसे ही चार गुना कीमत देनी होती है, लेकिन सरकार की इस पॉलिसी पर ऐसा कुछ नहीं है। साथ ही जमीन के बदले जमीन और नौकरी का भी प्रावधान होता है।
विज्ञापन


आंदोलन खत्म नहीं होने वाला
डल्लेवाल ने कहा कि हम पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे। हमारी मांग केंद्र सरकार के साथ थी। बावजूद इसके पंजाब सरकार ने हमारे साथ विश्वासघात किया, लेकिन मोर्चे को हटाने से आंदोलन खत्म नहीं होने वाला नहीं है। उन्होंने नए हाइवे बनाने का भी विरोध किया, जिसके जरिये किसानों की जमीन ली जा रही है। डल्लेवाल ने कहा कि सीएम मान खेतों में जाकर किसानों से बातचीत करने का दावा कर रहे हैं, जबकि किसानों की मांगों पर सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर कर्ज बढ़ने का कारण खेती की लागत बढ़ना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें