देश विरोधी ताकतों के हाैसले बढ़ रहे
उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों और देश विरोधी ताकतों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की आंच अब चंडीगढ़ तक पहुंचने लगी है। चार साल के भीतर पंजाब में वे ताकतें बहुत मजबूत हो गई हैं जो पंजाब को देश से अलग करना चाहती हैं। कबड्डी खिलाड़ी लगातार मारे जा रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या आज तक कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता गोलीबारी का शिकार हो रहे हैं। पंजाब सरकार बताए कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा।
बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति को तोड़कर वीडियो वायरल कर दिया जाता है ताकि पंजाब में सामाजिक ताना-बाना बिगड़ जाए। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।