पंजाब भाजपा आज पठानकोट से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू कर रही है। यात्रा में शामिल होने आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है।
रवनीत बिट्टू के ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनकी सुरक्षा टीम ने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है। बिट्टू ने कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है, तो पंजाब के डीजीपी और पंजाब के सीएम जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे आप विधायक कलसी का हाथ है। ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।