फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में 27.2% महिलाएं कामकाजी, शहरों में केवल 19.5 फीसदी; बेरोजगारी दर भी कम

Tue, 31 Mar 2026 01:27 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 27.2 प्रतिशत महिलाएं नौकरी पेशे वाली हैं या काम की तलाश में हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 19.5 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की कार्यभागीदारी लगातार बढ़ रही है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा सर्वेक्षण में सामने आया है कि गांवों में कामकाजी महिलाओं का प्रतिशत शहरों के मुकाबले अधिक है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 27.2 प्रतिशत महिलाएं नौकरी पेशे वाली हैं या काम की तलाश में हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 19.5 प्रतिशत ही है।

गांवों में महिलाएं अब केवल पारंपरिक कृषि कार्य तक सीमित नहीं हैं बल्कि ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, कैटरिंग, टिफिन सर्विस, चूड़ी और ज्वेलरी दुकान, बेकरी, सिलाई-कढ़ाई, ऑनलाइन शिक्षण, वेब डिजाइन और हस्तकला जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इससे उनकी आर्थिक भागीदारी में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यबल का हिस्सा बन रही हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में कुल मिलाकर 24 प्रतिशत महिलाएं कामकाजी हैं या रोजगार की तलाश में हैं जबकि पुरुषों का यह आंकड़ा 62.3 प्रतिशत है।

ग्रामीण महिलाओं में बेरोजगारी भी कम

रिपोर्ट बताती है कि ग्रामीण महिलाओं में बेरोजगारी दर शहरी महिलाओं से कम है। गांवों में यह दर 11.29 प्रतिशत है जबकि शहरों में 13.26 प्रतिशत दर्ज की गई है। राज्य की कुल बेरोजगारी दर 5.50 प्रतिशत है जिसमें पुरुषों में 8.79 प्रतिशत और महिलाओं में 6.28 प्रतिशत बेरोजगारी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि रोजगार के अवसर बढ़ाकर और कौशल विकास को मजबूत कर इस दर में और कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें