फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर SDO गिरफ्तार: पटियाला में ले रहा था 10 हजार रुपये रिश्वत, विजिलेंस ने ट्रैप लगा रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 02 Apr 2026 10:06 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब बिजली विभाग का एसडीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली तभी विजिलेंस टीम ने उसे काबू कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पावरकाम कार्यालय, सब-डिवीजन कुप कलां, जिला मलेरकोटला में तैनात उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) हरदीप सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भोगीवाल, जिला मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एसडीओ हरदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर की जांच की और उसे बताया कि उसके घर में अवैध बिजली मीटर लगे हुए हैं। इस संबंध में आरोपी एसडीओ ने इन बिजली मीटरों को चालू रखने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

शिकायतकर्ता किसी भी गैर-कानूनी तरीके को अपनाने या रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें