फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ में फायरिंग: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर दागी गोलियां, बाइक पर सवार थे हमलावर, आधी रात फैली सनसनी

Thu, 02 Apr 2026 09:15 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/न्यू चंडीगढ़

सार

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में फायरिंग की घटना हुई है। न्यू चंडीगढ़ स्थित प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बुधवार रात गोलियां चली। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने रात लगभग 11 बजे फायरिंग की और फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर का घर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू चंडीगढ़ के गांव होशियारपुर में बुधवार आधी रात उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर एक के बाद एक सात राउंड फायरिंग कर दी। बाइक सवार नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। यह हमला प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह के घर पर किया गया। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह का माजरा गांव में प्रॉपर्टी का कार्यालय भी है। 

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। बाइक सवार हमलावरों ने करीब सात राउंड फायरिंग की। पुलिस ने चार कारतूस के खोल घर के बाहर, एक मुख्य गेट के पिलर और दो घर के अंदर से बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार .32 बोर की पिस्टल से फायरिंग की गई है। वारदात के बाद परिवार ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, पुलिस भी फिलहाल ज्यादा खुलासा करने से बच रही है।

स्थानीय निवासी काका खान ने बताया कि फायरिंग के दौरान उन्हें तेज आवाजें सुनाई दीं, लेकिन शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई युवक बाइक से पटाखे बजा रहा है। कुछ देर बाद जब गली में हलचल बढ़ी, तब उन्हें घटना का पता चला। प्रॉपर्टी डीलर को कुछ दिनों से विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी न देने और पुलिस को सूचना देने की वजह से हमलावरों ने डराने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ सीआईए स्टाफ और स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस अब धमकी भरे कॉल की लोकेशन और वॉयस सैंपल की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना के समय सक्रिय मोबाइल टावरों का डंप डेटा भी निकाला जा रहा है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। थाना मुल्लांपुर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस का कहना है कि फायरिंग हुई थी। अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें