हरियाणा के सिख अकाली दल के साथ- बलदेव कैमपुरी
हरियाणा सिख पंथ दल के प्रमुख बलदेव सिंह कैमपुरी ने कहा, हरियाणा के सिख अकाली दल के साथ हैं। भाजपा की कठपुतलियां पार्टी को कमजोर करने में जुटी हैं। कैमपुरी ने कहा कि हरियाणा की सिख संगत समझती है कि जत्थेदारों को हटाने सहित हाल के फैसले एसजीपीसी द्वारा पंथ के हित में क्यों लिए गए हैं। यह भी समझते हैं कि यह निर्णय पंथ को मजबूत करने और उन लोगों को रोकने के लिए किया गया है जो केंद्रीय एजेंसियों के हाथों की कठपुतलियां बने हुए हैं। एसजीपीसी के साथ-साथ अकाली दल को कमजोर करने और सिख समुदाय को बांटने की कोशिश कर रहे थे। कैमपुरी ने पार्टी से इस्तीफा देने का दावा करने वाले नेताओं के बारे में कहा कि इन नेताओं को अकाली दल ने पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है, क्योंकि उन्होंने हरियाणा गुरुद्वारा चुनावों के दौरान पार्टी के साथ विश्वासघात किया था। नेताओं ने आरएसएस द्वारा प्रायोजित उम्मीदवारों को समर्थन देकर पहले ही साबित कर दिया था कि वे पार्टी के प्रति वफादार नहीं हैं। वे किसी भी तरह से अकाली नही हैं।