फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पैसे लेकर छोड़ देती है पुलिस, बेटे को लेकर खुद थाने पहुंचा पिता, अमृतसर से नशीले पदार्थ लाने का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 06:24 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट

सार

पिता के अनुसार, दोनों किशोर चिट्टा लेते हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते हैं। दुकानों के ताले तोड़ने के अलावा घर से रुपये और मोबाइल चोरी कर बेचने का भी आरोप है। उनका दावा है कि दोनों ईसा नगर के पास एक खंडहर में नशा करते हैं
विज्ञापन
नशे के आरोप में दो किशोर पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में नशे के आरोप में लोगों ने 14 से 15 साल के दो किशोरों को पकड़कर बांध दिया और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। एक किशोर के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे को पहले भी पकड़ चुकी है, लेकिन पैसे लेकर छोड़ देती थी। इसी वजह से इस बार वह खुद बेटे को लेकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन


पिता के अनुसार, दोनों किशोर चिट्टा लेते हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते हैं। दुकानों के ताले तोड़ने के अलावा घर से रुपये और मोबाइल चोरी कर बेचने का भी आरोप है। उनका दावा है कि दोनों ईसा नगर के पास एक खंडहर में नशा करते हैं और कई बार बेसुध पड़े मिलते हैं। पिता ने यह भी  दावा किया कि दोनों अमृतसर से करीब 40 हजार रुपये का चिट्टा लेकर आते हैं। हालांकि, पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगा रही है। 

कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की जानकारी
थाना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी दविंदर काश्नी ने बताया कि दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को उनके कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की जानकारी मिली है। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और डोप टेस्ट भी कराया जाएगा। पुलिस नशा उपलब्ध कराने वालों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें