फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पुलिस मुठभेड़: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो गिरफ्तार; दो अवैध पिस्तौल बरामद

Tue, 21 Jul 2026 12:40 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशदीप सिंह निवासी गांव बख्तगढ़ और गुरशरण सिंह निवासी गांव निहाल सिंह वाला, जिला मोगा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 30 बोर पिस्तौल और एक 32बोर पिस्तौल बरामद की गई।
विज्ञापन
बरनाला में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला पुलिस ने मंगलवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे थाना महलकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहले से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुराने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान महलकलां की ओर से आ रही एक वरना कार को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार युवक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक कार को दाईं ओर मोड़कर भागने लगा। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसके बाद भी आरोपियों ने पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशदीप सिंह निवासी गांव बख्तगढ़ और गुरशरण सिंह निवासी गांव निहाल सिंह वाला, जिला मोगा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 30 बोर पिस्तौल और एक 32बोर पिस्तौल बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरशदीप सिंह पहले से बरनाला पुलिस को कई आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित है। पुलिस के अनुसार, वह क्षेत्र का सक्रिय गैंगस्टर माना जाता है।
 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें