शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पोस्ट कर इसकी कड़ी निंदा की है। पोस्ट में बादल ने लिखा कि धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की तस्वीरों का अपमान करने की वे कड़ी निंदा करते हैं।
तरनतारन उपचुनाव के दौरान कांग्रेस की एक जनसभा में मंच के पीछे लगाए गए बैनर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी की तस्वीर के ऊपर विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के फोटो लगाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को 10 नवंबर को तलब किया है। डिप्टी कमिश्नर से 17 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी गई है।