फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: पाबंदी के बावजूद वन माफिया ने काटे आम के हरे भरे पेड़, विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

Wed, 10 Jun 2026 04:34 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

दुरंग खड्ड में वन माफिया आधुनिक मशीनी कटर लेकर पहुंचे थे। काम को तेजी से अंजाम देने के लिए उन्होंने बिजली की चोरी की और पेड़ काटने लगे। जब एक स्थानीय युवक ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पठानकोट में काटे गए पेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में सरकार और प्रशासन की ओर से 'फायर सीजन' के तहत पेड़-पौधे काटने पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन दावों को ठेंगा दिखाते हुए पठानकोट के दुरंग खड्ड क्षेत्र में वन माफिया ने आम के हरे-भरे पेड़ों को मशीनी कटर से काट दिया। इसका विरोध करने पर एक स्थानीय युवक पर माफिया द्वारा जानलेवा हमला करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सरपंच सहित स्थानीय लोगों ने माफिया की इस हरकत का विरोध भी जताया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुरंग खड्ड में वन माफिया आधुनिक मशीनी कटर लेकर पहुंचे थे। काम को तेजी से अंजाम देने के लिए उन्होंने बिजली की चोरी की और पेड़ काटने लगे। जब एक स्थानीय युवक ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। युवक पर हमला होते देख और उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ इकट्ठा होता देख हमलावर युवक को जख्मी हालत मे छोड़ और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब सरकार का प्रतिबंध है और पेड़ों पर फल लगे हुए हैं, तो इतनी बड़ी मशीनों के साथ कटाई बिना प्रशासनिक ढील या मिलीभगत के संभव ही नहीं है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मांग की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले और युवक पर कातिलाना हमला करने वाले दोषियों पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के तुरंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें