फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े कैब चालक, पुलिस ले गई थाने; सेक्टर 25 धरना स्थल से टेंट भी हटाए

Wed, 10 Jun 2026 03:22 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन और जय मां दुर्गा ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कैब ड्राइवर हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे कैब चालक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे थे। बुधवार को प्रशासक के जनता दरबार में यूनियन के लोगों ने उनसे मुलाकात का प्रयास किया। इस पर पुलिस उन्हें सेक्टर 3 के थाने ले आई और रैली ग्राउंड से टेंट भी हटवा दिए। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन और जय मां दुर्गा ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कैब ड्राइवर हड़ताल पर बैठे हैं। यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि हम अपनी मांगों के लिए प्रशासक के जनता दरबार में जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कहा कि बिना अनुमति सचिवालय जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। गवर्नर के आने पर यूनियन के दो प्रतिनिधियों की मुलाकात करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद नेताओं को थाने में ले गई।

उन्होंने मांग की कि 25 रुपये किराए दर को बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किलोमीटर किया जाए। पिछले एक वर्षों में सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे चालकों की आय प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हम कैब ड्राइवरों को परेशान कर रहा है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम शांति पूर्वक रैली ग्राउंड में धरना दे रहे थे। पुलिस ने टेंट क्यों हटा दिए जबकि पुलिस ने ही सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में जाने को कहा था। अब कहा जा रहा है कि अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें