फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मेडिकल काॅलेजों का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर, सरकार ने लागू किया एस्मा; तुरंत काम पर लाैटने के आदेश

Fri, 27 Mar 2026 04:30 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मेडिकल एजुकेशन विभाग के सचिव ने बताया कि कर्मचारियों को तुरंत हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अमृतसर मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मेडिकल काॅलेजों का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। मेडिकल एजुकेशन विभाग के सचिव ने बताया कि कर्मचारियों को तुरंत हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने 2021 में कांग्रेस सरकार में नर्सिंग कैडर का ग्रेड पे 4600 रुपये से बिना किसी वजह के घटाकर 2800 रुपये करने के विरोध में संघर्ष शुरू कर दिया है। 

अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में एसोसिएशन के प्रधान रमनजीत सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से नर्सों की सैलरी में कटौती हुई है, जिसका असर सभी कैडर पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अमृतसर, पटियाला और मोहाली की नर्सों ने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करके साफ कर दिया है कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। 
विज्ञापन


रमनजीत सिंह ने कहा कि हड़ताल कोई अचानक उठाया कदम नहीं है, बल्कि सरकार की पिछले 5-6 साल की लापरवाही का नतीजा है। जिस कारण अमृतसर मेडिकल कॉलेजों ने अपनी सेहत सर्विस बंद कर दी हैं, नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने मीटिंग बुलाई है, अगर मीटिंग में कोई सही नतीजा नहीं निकला तो हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें