फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Immigrants: देश को शर्मसार कर रहा पंजाब के अवैध ट्रैवल एजेंटों और अपराधियों का गठजोड़

Thu, 06 Feb 2025 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पांच जिलों में अवैध ट्रैवल एजेंटों का सबसे बड़ा नेक्सेस है। इनमें मोहाली, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से युवकों के साथ ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अवैध ट्रैवल एजेंटों और अपराधियों का गठजोड़ खूब फलफूल रहा है। विदेश जाने की चाह में लोग घरबार सब लुटा रहे हैं। इस गठजोड़ का अंदाजा पुलिस की एफआईआर से लगाया जा सकता है। अगस्त और सितंबर 2024 महीनों में अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 26 एफआईआर दर्ज की गई, इमसें कुल 34 आरोपियों में से 25 को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


बीते अक्टूबर में एनआरआई थानों में इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24/25 के तहत कुल 18 नई एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें अमृतसर, एसएएस नगर, लुधियाना और पटियाला जिले शामिल थे। इनमें सितंबर महीने में 6 और अक्टूबर में 12 एफआईआर दर्ज की गईं थी। बीते 6 महीने में अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 43 तक पहुंच गई है। अमेरिका से भारत भेजे गए 104 प्रवासी भारतीयों में अकेले पंजाब के 30 लोग शामिल हैं, जो इन अवैध ट्रैवल एजेंटों के जरिये विदेश पहुंचे थे।

अमेरिका से यूएस एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान में भारत भेजे गए 104 भारतीयों का पहला समूह बुधवार को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। अमेरिका से लौटे पंजाबियों में सबसे ज्यादा कपूरथला से 6, अमृतसर से 5, जालंधर 4 और पटियाला से 4 थे। आने वाले समय में अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए जाने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या बढ़ेगी। इसकी मुख्य वजह देश में फैले अवैध ट्रैवल एजेंटों का गठजोड़ है। इनमें सर्वाधिक पंजाब में गैर कानूनी तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। हर साल पंजाब में इन अवैध ट्रैवल एजेंटों के जरिये हजारों की संख्या में युवाओं को गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजा जाता है। इसमें अधिकतर आपराधिक छवि के लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 3,094 अवैध ट्रैवल एजेंट्स

विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा 28 नवंबर 2024 को पंजाब से राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा पूछे गए सवाल पर यह जवाब दिया था कि देश भर में अवैध ट्रैवल एजेंटों की संख्या 3,094 है, जो 30 अक्टूबर 2023 तक 2925 थी, उस समय देश में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 471, उत्तर प्रदेश में 400, तमिलनाडु में 360, महाराष्ट्र में 309, दिल्ली में 292 और पंजाब में 190 अवैध ट्रैवल एजेंट थे। वहीं पंजाब विधानसभा में 2019 में पेश किए रिकॉर्ड की अगर बात करें तो 17 मार्च 2017 से 10 अक्टूबर 2019 तक प्रदेश में अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2,140 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।



पंजाब के एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि पुलिस इन अवैध ट्रैवल एजेंटों पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई कर रही है, एडीजीपी सिन्हा ने कहा कि विदेश जाने के लिए केवल उन्हीं एजेंसियों से संपर्क करना चाहिए जिनके पास इमिग्रेशन एक्ट, 1983 के तहत वैध भर्ती एजेंट (आरए) लाइसेंस हो।

अमेरिका से पंजाब मूल के जो भी प्रवासी भारतीय वापस आए हैं, उनकी वेरिफिकेशन कर घर भेजा जा रहा है। इनमें अगर कोई आपराधिक रिकॉर्ड का या किसी वारदात को अंजाम देकर देश छोड़कर भागा है, उसे पुलिस डिटेन कर कानूनी कार्रवाई करेगी। सीएम भगवंत मान के आदेश पर अमेरिका से लौट रहे प्रदेश के हर नागरिक की मदद के लिए पुलिस ने एयरपोर्ट पर अपने हेल्प डेस्क बनाए हैं। पुलिस इन लोगों से अब अवैध ट्रैवल एजेंटों का रिकॉर्ड खंगालेगी, जिन्होंने इन्हें अवैध तरीके से विदेश भेजा था। -गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें