फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बनेगा नया अकाली दल: अकाली दल सुधार लहर बनाने वाले ही करेंगे निर्माण, पार्टी का संविधान हो रहा तैयार

Mon, 14 Apr 2025 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा शिरोमणि अकाली दल का प्रधान चुने जाने के बाद से पंजाब की पंथक सियासत में हलचल है। बागी अकाली अब नया अकाली दल बनाने में जुट गए हैं।  
विज्ञापन
गुरप्रताप सिंह वडाला - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकाली दल सुधार लहर की शुरुआत करने वाले बागी सदस्यों द्वारा एक नया अकाली दल बनाया जाएगा। बीबी जागीर कौर और गुरप्रताप सिंह वडाला ने घोषणा की कि वे पंजाब में एक नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी का संविधान तैयार करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन




सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद बागी अकाली नेताओं ने पंजाब में नया अकाली दल बनाने के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर गांव स्तर पर भर्ती अभियान शुरू कर दिया गया है। मैनुअल भर्ती के साथ-साथ ऑनलाइन भर्ती अभियान भी एक पोर्टल के माध्यम से शुरू किया गया है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर केस: नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे मोहाली थाने, कल सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की यूनिट गांव तक बनाने के लिए एक प्राइवेट एजेंसी को भी हायर किया गया है, साथ ही गांव के गुरुद्वारों में कैंप लगाकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बनाई गई कमेटी के नाम पर समर्पित अकाली वर्करों को मेंबरशिप दी जा रही है। इस बात का खुलासा बागी अकाली दल के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह बराड़ की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल ग्रुप का विकल्प बनेगी। सभी अकाली टकसाली वर्कर और नेता उनकी पार्टी के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें