फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन का यू-टर्न: उठाए थे मान के बुलडोजर एक्शन पर सवाल... अब बोले-मैं अपनी सरकार के समर्थन में

Wed, 19 Mar 2025 08:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब में अब तक 30 से ज्यादा नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। सरकार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन ले रही है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की कार्रवाई पर दिए अपने बयान पर यूटर्न ले लिया है। पंजाब सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चला रही है। इस पर हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा था कि मैं नशा तस्करों के घर पर बुलडोजर चलाने के हक में नहीं हूं। सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने पर उन्होंने यूटर्न लेते हुए कहा कि सरकार व पुलिस की कार्रवाई सही है।

इससे पहले एक सवाल के जवाब में भज्जी ने कहा था कि अगर किसी ने शामलात या सरकारी जमीन पर कब्जा कर कोई निर्माण किया है, तो उस पर सरकार की ये कार्रवाई सही है, लेकिन नशा तस्कर के घर को तोड़कर उस छत के नीचे रहने वाले अन्य सदस्याें के प्रति सहानुभूति दिखाई जानी चाहिए। सरकार को इसकी जगह कोई और कदम उठाने पर विचार करना चाहिए। हालांकि, आप के किसी नेता, मंत्री या विधायक ने हरभजन सिंह के सोशल मीडिया पर चल रहे बयान का विरोध नहीं किया, लेकिन चंद घंटों के बाद हरभजन सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पंजाब की आप सरकार सूबे की ऐसी पहली सरकार है, जो नशा तस्करों के खिलाफ इस प्रकार के ठोस एक्शन ले रही है। वह पंजाब पुलिस और सरकार की नशा तस्करों और ड्रग्स के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नशे पर वार: पंजाब बनेगा ड्रग्स सेंसेस कराने वाला पहला राज्य, घर-घर जाकर ड्रग्स पीड़ितों का डाटा होगा तैयार

उन्होंने कहा कि आखिरकार पंजाब में कोई ऐसी सरकार आई है, जो गंभीरता के साथ नशे की समस्या को खत्म करने के लिए काम कर रही है। उसकी नशे के खात्मे पर नीति और संदेश स्पष्ट है। हम एकजुट होकर ड्रग्स के खिलाफ इस जंग में जीतेंगे और अपने राज्य को नशा मुक्त बनाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

पार्टी में मचा घमासान

वहीं हरभजन सिंह के बयान पर पार्टी के अंदर घमासान मच गया था। पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा था कि जो नशा बेचेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार को पता है कि नशे का कारोबार कैसे छुड़वाना है। उन्होंने नशा तस्करों को चेताया कि या तो वे नशे का कारोबार छोड़ दें या पंजाब छोड़ दें। वहीं पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि हरभजन को पार्टी लाइन से बचकर बयान देने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें