फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मानसून का मिजाज बदला: अलनीनो के असर से तीन घंटे की बारिश के बाद थमे बादल, आगे कैसा रहेगा माैसम

Fri, 03 Jul 2026 11:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार जून और जुलाई की शुरुआत में अलनीनो की सक्रियता के कारण समुद्र से आने वाली नमी वाली हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। यही वजह है कि बादल बन रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
सुखना लेक पर घूमती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में मानसून ने दस्तक तो जोरदार अंदाज में दी लेकिन दूसरे ही दिन उसका मिजाज बदल गया। तीन घंटे की बारिश के बाद बादल तो आसमान में डेरा डाले रहे मगर फुहारें गायब हो गईं। नतीजा यह हुआ कि बारिश के बजाय लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की यह आंख-मिचौली अलनीनो के असर की वजह से है। 3 से 6 जुलाई तक अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार जून और जुलाई की शुरुआत में अलनीनो की सक्रियता के कारण समुद्र से आने वाली नमी वाली हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। यही वजह है कि बादल बन रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश नहीं हो पा रही। बारिश रुकने के बाद तेज धूप निकलने से हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे उमस काफी बढ़ गई है। हालांकि राहत की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लिए अगले पांच दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि 3 से 6 जुलाई के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा तापमान
न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा न्यूनतम तापमान
सुबह 8:30 बजे तक 10.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई

सात दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें