फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा फायरिंग केस: तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, एक फरार; दो लोगों की गोली लगने से हुई थी माैत

Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

मोगा में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे युवकों को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गोली मार दी थी। इसमें दो चचेरों भाइयों की माैत हो गई थी। 
विज्ञापन
मोगा में तीन आरोपियों का आत्मसमर्पण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को हुई फायरिंग मामले के तीन मुख्य आरोपियों ने आज जिला अदालत में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, वारदात के समय स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। एक आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन


मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। वारदात में एक ही परिवार के गगन जिंदल (30) व साहिल जिंदल (40) की माैत हो गई थी।  दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे, जबकि फायरिंग में राघव और सोमनाथ जिंदल घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें