मोगा सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंधनी कलां इलाके से एक व्यक्ति को साढ़े चार किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम मसीह निवासी हाशिमपुरा, जिला अमृतसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए एसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार मंड ने बताया कि पुलिस पार्टी बंधनी कलां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि प्रेम मसीह निवासी अमृतसर जो कि बंधनी कलां नहर के पास खड़ा है। उसके पास भारी मात्रा में हेरोइन मिली है। पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर मौके पर रेड करके प्रेम मसीह को गिरफ्तार करके तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर थाना बंधनी कलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।