फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज बरसात का अलर्ट: 16 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, अब सुबह-शाम धुंध भी बढ़ाएगी परेशानी

Sat, 14 Nov 2026 09:15 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब में आज कई जिलों में माैसम बदल सकता है। माैसम विभाग ने हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई है। बारिश से ठंडक बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
पंजाब में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के कईं जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिले शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद 15 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, रात और सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर हो गया है। पंजाब में 31.9 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अब सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। शुक्रवार को पठानकोट में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम पारा 29.2 डिग्री, लुधियाना का 30.2 डिग्री, पटियाला का 29.7 डिग्री, पठानकोट का 27.6 डिग्री, बठिंडा का 29.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री, लुधियाना का 15.5 डिग्री, पटियाला का 15.8 डिग्री, पठानकोट का 17.8 डिग्री, गुरदासपुर का 18.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें