लॉटरी निकलने की खबर से युद्धवीर सिंह के परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही इस परिवार में बेटी का जन्म हुआ था। अब डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। परिवार के सदस्य इसे बेटी के आगमन से जुड़ी खुशियों के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही युद्धवीर सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं, धन्ना लॉटरी स्टॉल पर भी खुशी का माहौल बन गया। इलाके में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि किस तरह बरैटा के युद्धवीर सिंह के लिए बेटी का जन्म और डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी एक साथ दोहरी खुशियां लेकर आई हैं।