फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी हुई बेटी के जन्म की खुशी: मानसा के युद्धवीर सिंह की खुली किस्मत, लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी

Thu, 12 Nov 2026 01:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा

सार

बुढलाडा की धन्ना लॉटरी स्टॉल से खरीदी गई टिकट पर युद्धवीर सिंह को डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है।
विज्ञापन
मानसा के युद्धवीर की लगी लाॅटरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि किस्मत कब मेहरबान हो जाए, इसका किसी को पता नहीं होता। ऐसी ही खुशखबरी बरैटा निवासी युद्धवीर सिंह के परिवार को मिली है। 
विज्ञापन


बुढलाडा की धन्ना लॉटरी स्टॉल से खरीदी गई लॉटरी की एक टिकट ने युद्धवीर सिंह की किस्मत चमका दी है। उनकी डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है।

लॉटरी निकलने की खबर से युद्धवीर सिंह के परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही इस परिवार में बेटी का जन्म हुआ था। अब डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। परिवार के सदस्य इसे बेटी के आगमन से जुड़ी खुशियों के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन


लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही युद्धवीर सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं, धन्ना लॉटरी स्टॉल पर भी खुशी का माहौल बन गया। इलाके में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि किस तरह बरैटा के युद्धवीर सिंह के लिए बेटी का जन्म और डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी एक साथ दोहरी खुशियां लेकर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें