फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल बेवफा निकली: स्कूल के प्यार को भुला नए प्रेमी से बनाए संबंध, आहत पति ने खत्म की अपनी जिंदगी

Mon, 27 Jul 2026 10:51 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंंडीगढ़

सार

मौलीजागरां के मोनू ने आठ साल पहले कोमल के साथ लव मैरिज की थी। अब कोमल के अपने एक विद्यार्थी से संबंध बन गए। आहत मोनू ने जान दे दी थी। 
विज्ञापन
पत्नी के साथ मोनू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मौलीजागरां निवासी मोनू ने जिस पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपनी जान दी थी, उससे आठ साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। आरोपी पत्नी कोमल का अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले छात्र सन्नी से प्रेम संबंध हो गया, जिससे मोनू गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन


अब पुलिस ने उसकी पत्नी कोमल और उसके छात्र सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों की शिकायत, वीडियो और मोनू की डायरी को जांच में अहम साक्ष्य बनाया गया है। परिवार का आरोप है कि एसएसपी को वीडियो दिखाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

स्कूल का प्यार था मोनू और कोमल का

परिजनों के अनुसार मोनू और कोमल एक ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के कुछ साल बाद रिश्तों में दरार आ गई। परिवार का आरोप है कि कोमल का अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले छात्र सन्नी से प्रेम संबंध हो गया, जिससे मोनू गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा।

डायरी में लिखी थी अपनी व्यथा

मोनू के घर से मिली डायरी में उसने 7 जुलाई की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि जो मेरे साथ हुआ, वह किसी को बता नहीं सकता। परिजनों का कहना है कि उसी दिन वह अपनी छह वर्षीय बेटी से मिलने ससुराल गया था लेकिन लौटने के बाद उसने घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं बताया। पुलिस डायरी और एक वीडियो की भी जांच कर रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले सन्नी कुछ युवकों के साथ उनके घर पहुंचा था और हंगामा किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें